श्रेया घोषाल एक हिंदुस्तानी पार्श्व संगीत गायिका हैं। इनका जन्म 12 मार्च 1984 को पं. बंगाल के एक छोटे से गाँव ब्रह्मपुर में हुआ था। श्रेया के पिता का नाम - विश्वजीत घोषाल और माँ सरमिष्ठा घोषाल हैं और एक भाई जिसका नाम - सौम्य दीप घोषाल हैं।
श्रेया घोषाल का फोटो
शिक्षा :-
श्रेया घोषाल की प्रारम्भिक शिक्षा कोटा के निकट रावतभाटा में हुआ था फिर पिता जी का ट्रांसफर मुंबई में हो जाने के कारण कक्षा 9 वी से आगे की पढाई - लिखाई मुंबई में ही हुआ था। ये बचपन में जब चार वर्ष की थी तभी से इनके अंदर गाने के प्रति रुचि आने लगा इनकी गुरु माँ थी जो इन्हें बंगाली में गाना-गाने के लिये सिखाया करती थी। इसके बाद श्रेया घोषाल संगीत शिक्षक जयवर्धन भटनागर के घर जाकर संगीत सिखाती थी।इसके बाद ये 18 महीने तक तक कल्याण जी से संगीत की शिक्षा ली यही से क्लासिकल म्युजिक ट्रेनिंग भी सिखा था।
करियर:-
श्रेया घोषल ने जब दोबारा सा रे गा मा पा में भाग लिया था तो फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने इनके संगीत को सुना और इन्हें प्रोत्साहित किया, उस समय ये अपने से बड़े लोगों के साथ प्रतियोगीता में भाग लिया था।
बात सन् 2000 की है जब ये फिल्म देवदास में गाना - गाया और इन्हें बालीवुड में बाकी गायको जैसे - अल्का याग्नी, सुनिधी चौहान, साधना सरगम तथा कविता कृष्णमूर्ति के उच्य किस्म के पाशर्य गायिकों में सामिल हो गई। इस फिल्म के गाने ने इन्हें एक नई उचाईयों पर पहुँचा दिया। और साथ ही इनको दो पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था। पहला सर्वश्रेष्ठ गायिका का फिल्म फेयर का पुरस्कार तथा दूसरा आर. डी. बर्मन पुरस्कार भी उसी दिन दिया गया था। आज के समय में फिल्म जगत में ये एक अच्छी गायिका हैं, ये हिन्दी में ही नहीं बल्कि तमिल, मलयालम, बंगाली, गुजराती, मेइती, मराठी और भोजपुरी आदि अनेक क्षेत्रीय भाषाओं में गाने रिकार्ड करवाये हैं।
शादी:-
श्रेया घोषाल ने अपनी शादी लगभग 10 सालों के लंबे इंतजार के बाद 5 फरवरी 2015 में अपने शुरुआती साथी इंजीनियर शिलादित्य मुखोपाध्याय से किया हैं। ये दोनों बचपन से ही एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। अपनी शादी से पहले ये दोनों अपने दोस्त के विवाह समारोह में गोवा गये थे और वही एक दूसरे से राजाबंदी करके अपनी भी कुछ महीनों के बाद शादी कर लिये।शादी के 6 साल के बाद श्रेया ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम देवयान हैं।शिलादित्य मुखापाध्याय का भारत इंक में बड़े स्तर पर नाम हैं, इसके अलावा काल ब्लाकिग ऐप ट्रु कालर में ग्लोबल हेड भी माने जाते हैं। श्रेया घोषाल अपने परिवार के साथ फोटो भी साझा सोशल मिडिया पर करती रहती हैं।
एक टिप्पणी भेजें