मुकेश अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 यमन में हुआ था।इनके पिता का नाम धीरूभाई अंबानी और माता का नाम कोकिलाबेन था। मुकेश के जन्म के साल ही धीरूभाई और उनकी पत्नी यमन देश में व्यापार के सिलसिले में वहा गये थे।मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी और बहन नीना भद्र श्याम कोठारी हैं। अंबानी परिवार उस समय एक सामान्य सा हुआ करता था और पहचान बड़ी नहीं थी। धीरूभाई के पास दक्षिण मुंबई के बालेश्वर में दो बेडरूम के फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहा करते थे। इनका व्यापार धीरे - धीरे बढ़ रहा था।
शिक्षा :-
मुकेश अंबानी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मुंबई से किये थे।
मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी दोनों भाई एक साथ मुंबई के पेडर रोड पर हिल ग्रेज से 10 वी की पढाई पूरी की। ये माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के लिये सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई में प्रवेश लिये। मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री लिये हैं। ये MBA करने के लिये स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिये थे किन्तु अपने पिता की रिलायंस कंपनी को बेहतर बनाने में सहयोग करने के लिये बाहर चले गये। अंबानी ने दो अध्यापको से से बहुत प्रभावित हुए थे जो उनको भीड़ से हट कर सोचना सिखाया जिनका नाम विलियम एफ. शाप और मैन मोहन शर्मा था।
शादी :-
मुकेश अंबानी की शादी सन् 1985 में नीता अंबानी के साथ हुआ था। इनके तीन संतान हैं जिसमें दो बेटे अनंत अंबानी और आकाश अंबानी हैं , बेटी का नाम ईशा अंबानी हैं।
अंबानी का घर:-
मुकेश अंबानी का एक मुंबई में बड़ा सा घर हैं जिसका नाम एटिलिया हैं। यह घर 27 तल का हैं। इसकी कीमत लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर हैं। इस घर के रख रखाव के लिये 600 लोग नियुक्ति हुए हैं। इस अपार्टमेंट में 3 हेलीपैड, कार का 160 गैरेज हैं, निजी सिनेमा हॉल, नहाने के लिये स्विमिंग पुल तथा एक जिम भी हैं।
मुकेश अंबानी की सफलता :-
मुकेश अम्बानी जब भारत सन् 1981 में वापस आ गये तो वे अपने पिता धीरू भाई अंबानी के साथ मिलकर रिलायंस कंपनी बनाने में सहयोग देना शुरू किये। इस समय इनका व्यापार बढ़ता जा रहा था। जिसमें रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल्स, दूरसंचार का करो- बार सामिल हैं। उस समय रिलायंस रिटेल लिमिटेड इंडिया की सबसे बड़ी रिटेलर कंपनी थी। इन सब के अलावा मुकेश अंबानी IPL टीम मुंबई इंडियन्स के मालिक भी हैं। ये फुटबॉल लीग के इंडियन सुपर लीग के भी मालिक हैं। मुकेश अंबानी को भोजन में इडली सांभर बहुत पसन्द हैं।
मुकेश अंबानी भारत के जामनगर में सन् 2010 में जमीनी पेट्रोल रिफाइनरी का निर्माण किया इतना ही नहीं 2013 में एयरटेल के साथ मिलकर 4 जी की बुनियादी सुविधाओं को आगे बढ़ाया। 2015 में 4G ब्रांड बैंड की स्थापना किये थे।
सन् 2016 में जियो ने एक LYF नाम के मोबाईल कंपनी के साथ मिलकर 4G स्मार्ट फोन बाजार में उतार दिया था। उस साल यह इंडिया में तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्ट फोन बन गया था। यह वही साल था जब सितम्बर महीने में जियो, 4G को व्यापारिक रूप से शुरुआत किया गया था और सफल भी हुए।
एक टिप्पणी भेजें