-->

नितिन गडकरी का जीवन परिचय

 नितिन गडकरी का जन्म - 27 मई 1957 में महाराष्ट्र के नागपुर जिले हुआ था। इनके पिता का नाम जयराम गडकरी हैं और माता का नाम भानुताई गडकरी हैं। नितिन गडकरी बीजेपी के प्रमुख नेता और एक बड़े सदस्य भी हैं। ये वर्तमान में भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। इनका परिवार एक मध्यम वर्गीय था। इनके परिवार में शिक्षा और संस्कार का बहुत महत्व हुआ करता था। नितिन गडकरी भारतीय जनता पार्टी के एक  प्रमुख नेता माने जाते हैं। 




                            Nitin gadkari

 शिक्षा:-


 नितिन गडकरी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा नागपुर में ही प्राप्त की थी। ये जी .एस. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स नागपुर से  वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त किया, तथा नागपुर विश्वविद्यालय से यम. काम की डिग्री प्राप्त किये और बाद में एल. एल बी. की डिग्री भी हासिल की। फिर इनका झुकाव शिक्षा के साथ ही साथ RSS को ज्वाइन किया और फिर ये राष्टीय स्वय सेवक के रूप में सामिल हो गये यही से इनके राजनीतिक की रूपरेखा की शुरुआत हो गया और ये फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखे और आगे अग्रसर बढ़ते चले गये।

विवाह:-

गडकरी जी का शादी कंचन गडकरी के साथ हुआ हैं। इनके तीन संतान हैं। जिसमें पहला नाम - निखिल गडकरी, दूसरा नाम - सारंग गडकरी और तीसरा - केतकी गडकरी हैं। पूरा परिवार सदैव इनके राजनीतिक सफर में इनका पूरा साथ देता हैं। 

राजनीतिक करियर का शुरुआती दौर:-


नितिन गडकरी ने अपने राजनीतिक करियर की श्री गणेशाय भारतीय जनता पार्टी के (BJP) के साथ मिल कर शुरू किये। सन् 1980 के समय में महाराष्ट्र में में पार्टी के युवा संगठन के सदस्य के रूप कार्य किया और अपने सगठनात्मक कौशल के कारण बहुत जल्दी ही प्रमुखता प्राप्त की। गडकरी ने भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य किया और पार्टी को एक मजबूत दावेदर के रूप में खड़ा करने में विशेष योगदान दिया। 

महाराष्ट्र के पी .डब्लू .डी के मंत्री के रूप में :-

सन् 1995 से लेकर 1999 तक नितिन गडकरी महाराष्ट्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री रहे। उस समय ये राज्य में सड़को और बुनियादी ढाँचों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इतना ही नहीं मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे और 55 फ्लाईओवर परियोजना तथा उनके विशेष कार्यो में इनका योगदान रहा हैं। इनके कार्य - काल में  महाराष्ट्र के परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव आया। 

भाजपा के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष:-

नितिन गडकरी 2009 में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गये। इनके नेतृत्व में पार्टी ने कई चुनाव में अपना जीत हासिल किया। 

केंद्रीय मंत्री बने:-

नितिन गडकरी सन् 2014 में नरेन्द्र मोदी की सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन और राज मार्ग मंत्री के रूप में नियुक्त किये गये नितिन गडकरी ने न केवल  राष्ट्रीय राजमार्गो के विस्तार पर ध्यान केंद्रित किया बल्कि गाँव और शहर के क्षेत्रों में सड़क के कार्यो का नेटवर्क बनाया। 2019 में यह नागपुर लोकसभा क्षेत्र से विजय रहे और इस विजय के बाद केंद्र में सरकार दुसरी बार आने के बाद इनको वापस सड़क परिवहन और केंद्रीय राजमार्ग दिया साथ ही उन्हें शुक्ष्म और मध्यम उद्यम मंत्रालय भी दे दिया गया। इसके अलावा ये गंगा स्वच्छता परियोजना में कार्य किये फिर जलमार्ग विकास के भी कार्य किये हैं। 



Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter