-->

करिश्मा कपूर का जीवन परिचय

 करिश्मा कपूर एक भारतीय हिन्दी फिल्म अभिनेत्री हैं। इनकी छोटी बहन का नाम करीना कपूर हैं। ये दोनों बहने फिल्मो में काम करती हैं और हिन्दी फिल्मो के लिये एक सफल अभिनेत्री बन कर उभरी है। करिश्मा कपूर का जन्म, 25 जून  1974 को  मुंबई के महाराष्ट्र में हुआ था। 


करिश्मा कपूर शुरू से ही फिल्मो में काम करना चाहती थी और इनका घर का माहौल भी ऐसा ही था इनको लोग प्यार से लोलो बुलाते थे। इनके पिता का नाम रणधीर कपूर और माता का नाम बबिता था ये दोनों फिल्मो में काम कर चुके थे और इनका पूरा खानदान हिन्दी फिल्मों से कही ना कही तालुक रखता है।

शिक्षा:-                                                           

करिश्मा कपूर की प्रारम्भिक शिक्षा कैथेड्ल एंड जाॅन कैनन स्कूल से हुई थी , साल 1988 में इनके माँ - बाप एक दूसरे से अलग हो गये थे फिर करिश्मा कपूर ने अपने परिवार की खुद जिम्मेदारी को उठाया और फिल्मो में काम करने का फैसला किया स्कूल की पढाई पूरी होने के बाद करिश्मा कपूर ने सोफिया कॉलेज में एडमिशन तो ले लिया लेकिन ये बीच में कॉलज की पढाई छोड़कर फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया इनकी पहली फिल्म प्रेम कैदी जो साल 1991 को आया था फिर ये पीछे मुड़ कर नहीं देखी और एक के बाद एक हिट फिल्म देना शुरू कर दिया। ये हमेशा माधुरी दीक्षित और श्री देवी जैसी बनने की चाह रखती थी इसीलिये ये फिल्मो में काम करने को ज्यादे महत्व दिया और इसी में अपना कैरियर भी बना लिया। 

फिल्मी सफर:- 

करिश्मा कपूर की शुरुआत का पहला कदम मात्र 17 साल के एक छोटे से उम्र में ही फिल्मो के साथ हो गया था। 
इनके द्वारा कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं जैसे -  अनाड़ी, कुली न. 1 ,बीबी न. 1 ,अंदाज अपना - अपना, राजा हिंदुस्तानी ,  हिरो न. 1 दिल तो पागल हैं, हम साथ - साथ हैं, दुलारा, सपने साजन के,जुबैदा, फिजा, खतरनाक इस्क आदि कई फ़िल्मों में काम किया था। 

शादी:-

करिश्मा कपूर की शादी के चर्चे पहले अजय देवगन के साथ होने वाले थे लेकिन अचानक काजोल के साथ शादी  करके अजय देवगन ने   सबको आश्चर्यचकित कर दिया, फिर अभिषेक बच्चन के साथ सगाई होकर शादी टुट गयी इनकी शादी सन् 2003 में बीजनस मैन संजय कपूर से हो गई इनके दो बच्चे भी हुए बेटी का नाम सरायना और बेटे का नाम कियान हैं ये दोनों बच्चे करिश्मा कपूर के साथ रहते हैं। इनकी शादी सन् 2016 तक चला फिर करिश्मा कपूर संजय कपूर से तलाक ले लिया। 





Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter