-->

ऋषि कपूर का जीवन परिचय

 ऋषि कपूर का जन्म 4 सितम्बर 1952 में मुबाई के चेंबूर में हुआ था। ये अपने समय के बहुत बेहतरीन कलाकार थे।
ऋषि कपूर स्व० राज कपूर के पुत्र और पृथ्वी कपूर के पोते थे। इनकी मौत 67 वर्ष के आयु में 30 अप्रैल 2020 को कैंसर बीमारी के कारण हुआ था। 

ये कैपियर स्कूल मुंबई और मेयो कॉलेज अजमेर में अपने भाइयों के साथ अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। 
इनकी पहली फिल्म मेरा नाम जोकर था जिसमें उन्होनें अपने पिता के बचपन का भूमिका निभाया है। एक हीरो के रूप में इनका पहला फिल्म बॉबी था। ये इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ दिखाई दिये थे। इनकी शादी नीतु सिंह के साथ हुआ था , शादी के 5 साल पहले ही दोनों में काफी नजदीकीया थी, और धीरे - धीरे ये रिश्ता शादी में बदल गया।
ऋषि कपूर जी के दो बच्चे थे एक रणबीर कपूर और दूसरी संतान रिद्धिमा कपूर थी। इनका अपने बच्चो से दोस्तानापन नहीं था। ये अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते थे। 
फिल्मी सफर:- फिल्मी परिवार से संबंधित होने के कारण ऋषि कपूर हमेशा से फिल्मों में अभिनय करने में रुचि रखते थे। ये अपने पिता और बाबा के सिखाये रास्तो पर चलते गये और एक सफल कलाकार बन गये। ऋषि कपूर बतौर हीरो बनाने की  सुरुआत 1973 में फिल्म बॉबी से किया था। ये 1973 से सन् 2000 तक लगभग 92 फिल्मों में रोमांटिक हीरो का रोल किया था। ये अपने जबाने के चाकलेटी हीरो में से एक थे। 
नीतू सिंह ने अपने प्रेमी और फिर पति ऋषि कपूर के साथ 12 फिल्मों में एक साथ काम किया, जिसमें खेल खेल में (1975), रफ़ू चक्कर (1975), कभी कभी (1976), अमर अकबर एंथनी (1977), दुनिया मेरी जेब में (1979) और पति पत्नी और वो (1978) में उनकी अतिथि भूमिका सफल रही। दूसरी फिल्में; जहरीला इंसान (1974), जिन्दा दिल (1975), दूसरा आदमी (1977), अनजाने में (1978), झूठा कहीं का (1979) और धन दौलत (1980)  
आपको बता दें कि ऋषि कपूर एक रोमांटिक हीरो की छवि वाले एक्टर थे. अपने करियर में तकरीबन 121 फिल्मों में काम करने वाले ऋषि ने 50 साल फिल्मों में काम किया. इससे भी दिलचस्प बात ये रही कि उन्होंने 92 रोमांटिक फिल्मों में काम किया. इनमें से 36 फ़िल्में सुपरहिट साबित हुईं जिनमें 'कर्ज', 'दीवाना', 'चांदनी', 'सागर', 'अमर अकबर एंथनी', 'हम किसी से कम नहीं','प्रेम रोग','हिना' समेत कई अन्य फ़िल्में शामिल हैं.


Related Posts

एक टिप्पणी भेजें

Subscribe Our Newsletter